Advertisement

युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

बूचाखेड़ी चिंतामन निवासी 22 वर्षीय महेश कंडारिया के परिजन खेत पर गए थे। वह बाइक से इंगोरिया पहुंच गया। शाम 7.30 बजे महेश के पास उसके पिता के मोबाइल पर फूफा सेवाराम ने कॉल किया। महेश ने उन्हें बताया इंगोरिया में हूं। घर लौटकर पिता से बात करवा दूंगा।

कुछ देर बाद सेवाराम के पास एंबुलेंस चालक का फोन आया जिसने महेश के जहर खाने और उसकी हालत गंभीर होने की सूचना दी। सेवाराम ने यह बात महेश के बड़े भाई धर्मेंद्र को बताई। तब तक एंबुलेंस चालक महेश को चरक अस्पताल ला चुका था। यहां परिजन पहुंचे और कुछ देर बाद महेश की मौत हो गई। धर्मेंद्र ने बताया कि महेश की एक बच्ची है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें