Popup Image
Advertisement

चाकूबाजी में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

1 हजार रुपए के लेनदेन का था विवाद, अब हत्या का केस चलेगा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवासगेट थाना क्षेत्र के दूधतलाई में २ जुलाई को एक हजार रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने एक युवक को चाकू मार दिए थे जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अब उन पर हत्या का केस चलेगा।

देवासगेट पुलिस ने बताया कि घट्टिया तहसील के ग्राम चकरावदा के रहने वाले मृतक का नाम यश पिता आनंदीलाल उपाध्याय है। वह बस ड्राइवर था और २ जुलाई की रात अपने दोस्त कुलदीप के साथ दूधतलाई में खड़ा था। इसी दौरान कुलदीप के परिचित सुमित पिता कैलाश गोस्वामी निवासी दूधतलाई और अंकित पिता राजेश माली निवासी ब्राह्मण गली वहां आए और १ हजार रुपए के लेनदेन को लेकर कुलदीप से विवाद करने लगे। यह देख यश ने बीच-बचाव किया तो दोनों ने उसे चाकू मार दिया। गंभीर हालत में यश को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया था। इधर, सोमवार को इलाज के दौरान यश की मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अब उन पर हत्या का केस चलेगा।

Advertisement

कार की टक्कर से किसान की मौत
उज्जैन। धनिया लेकर बाइक से मंडी में बेचने जा रहे किसान इंदर सिंह पिता सेवाराम आंजना (४०) निवासी बड़वाई, भैरवगढ़ को चंदूखेड़ी के समीप सोमवार को कार क्रमांक एमपी १३ जेडबी ६१३६ के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर कार छोडक़र फरार हो गया जिसे चिंतामण थाना पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें