Advertisement

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को घर में बंद कर पीटा

उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र में अपनी नाती से प्रेम प्रसंग के नाते नाना और मामा ने युवक को घर में बंद कर जमकर पीटा। घायल चरक अस्पताल में भर्ती है। उसने नागझिरी थाने में शिकायत की है। घायल का नाम अमित पिता हरिशंकर खत्री (25) निवासी इंदिरानगर (नागझिरी) है। उसने बताया कि इंदौर में रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग है।

Advertisement

बुधवार को युवती उज्जैन आई थी और उसके घर पहुंच गई। इसकी जानकारी जब उसी क्षेत्र में रहने वाले उसके नाना और मामा को लगी तो दोनों अमित के घर पहुंचे और बहला-फुसलाकर उसे नाना के घर ले आए और वहां बांधकर जमकर पीटा। इससे अमित को सिर व अन्य जगह चोट लगी। अमित ने नागझिरी थाने में शिकायत की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें