गऊघाट से युवक की लाश मिली, तीन दिन से लापता था

उज्जैन। नीलगंगा पुलिस को बुधवार को गऊघाट से युवक की लाश मिली। जिसकी उम्र करीब 25 साल है। वहां से पुलिस को शर्ट और बाइक भी मिली है जिसके बाद बॉडी को पीएम के लिए भिजवाया गया। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि युवक देवास के टोंकखुर्द का रहने वाला है।

Advertisement
वह तीन दिन से घर से लापता था। मौके से जो बाइक मिली है वह मृतक के बुआ के बेटे की है लेकिन मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं होने फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। एएसआई श्रवण सिंह भदौरिया ने बताया कि परिवार को सूचना दे दी है लेकिन वह दोपहर 12 बजे तक उज्जैन नहीं पहुंचे थे। उनके आने के बाद ही युवक का नाम पता चल सकेगा।
Advertisement









