Advertisement

देर आए दुरुस्त आए….जीरो पाइंट ब्रिज पर अब जाम नहीं लगेगा, अभी एक मोड़ बाकी है

उज्जैन। आखिरकार प्रशासन ने जीरो पाइंट ब्रिज की सुध ले ही ली। करीब आठ माह से इस ब्रिज पर लग रहे जाम और कारण पर मीडिया ने खूब उठाया।

Advertisement

अक्षर विश्व ने यहां के लोगों समस्या और सामने आ रही दिक्कत को देखते हुए पहला समाचार, तौबा, तौबा ऐसा जाम, इस शीर्षक से पहला समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रशासन को जगाने के लिए कई बार समाचार प्रकाशित किए गए।

अन्य मीडिया ने भी इस मुद्दे को उठाया। परसों सीएम डॉ. मोहन यादव शहर में थे। इसी मार्ग से रवाना हुए। ब्रिज के दोनों ओर सर्वमंगलेश्वरी माता मंदिर और फ्रीगंज की तरफ के मोड़ पर अवरोध नहीं होने से दोनों तरफ से चार पहिया वाहनों का आना-जाना होता है। इसी वजह से यहां लंबा जाम लगता है। प्रशासन ने एक तरफ लोहे मोटे पाइप लगा दिए हैं। अब कार से या अन्य चार पहिया वाहन से आने वालों सांदीपनि चौराहे होकर आना पड़ेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें