Advertisement

सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर मंदिर में चोरी

अलखधाम नगर के हनुमान मंदिर से 5 हजार नकद व दानपेटी चुराई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बीती रात हनुमान मंदिर के ताले तोडक़र चोरों ने अलमारी में रखे रुपए व दानपेटी चोरी कर ली। जिसकी रिपोर्ट नीलगंगा थाने में दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने बताया कि अलखधाम नगर स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास रहने वाले व्यक्ति ने मंदिर के मेनगेट का ताला टूटा देखा जिसकी सूचना यहां के पुजारी बाबूलाल टटवाल को दी। वह सुबह करीब 5.45 बजे मंदिर पहुंचे और देखा यहां रखी दानपेटी नहीं थी।

Advertisement

मंदिर की अलमारी का ताला भी टूटा था और उसमें रखे 5 हजार रुपए भी नहीं थे। इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मंदिर से कुछ दूर स्थित पीपल के पेड़ के पास मंदिर की दानपेटी टूटी हालत में मिली लेकिन उसमें रखे करीब 10 हजार रुपये नहीं थे। लोगों ने इसकी सूचना नीलगंगा थाने पर दी। पुलिस ने यहां पहुंचकर घटना स्थल के फोटो वीडियो बनाये व पुजारी बाबूलाल टटवाल पिता कन्हैयालाल 74 वर्ष निवासी बागपुरा की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया।

नशा करने वाले हो सकते हैं चोर
पुलिस ने बताया कि चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिये थे। उक्त वारदात को संभवत: नशा करने वाले आदतन चोरों ने अंजाम दिया है जिनकी तलाश शुरू की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें