Popup Image
Advertisement

चलती ट्रेन में चोरी, उज्जैन के होटल से मिला गैंग का सुराग

उज्जैन। रेलवे कर्मचारी बनकर एसएलआर (सेकंड क्लास लगेज कम गार्ड वैन) से लगेज चुराने वाले पांच आरोपी उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाहर होटल में रुके थे। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई और होटल मे दर्ज जानकारी से घर का पता मिला।

Advertisement

आरपीएफ ने एक को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से तथा दो आरोपियों को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के दो साथी फरार हैं। फरार दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर आरपीएफ पूछताछ कर रही है कि एसएलआर में महंगा सामान रखा होने की जानकारी देने में कोई रेल कर्मचारी तो शामिल नहीं है।

आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया आरोपी अनिल पटेल को वाराणसी से, जबकि मोहम्मद विक्की और मोहम्मद जाहिद को मुंगेर (बिहार) से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । यह ९ अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर है। इनका सरगना अनिल पटेल है। उसकी निशानदेही पर वाराणसी से 5.60 लाख रुपए से अधिक कीमत के रेडीमेड लेडीज गारमेंट्स तथा करीब 1.50 लाख रुपए कीमत की आर्टिफिशियल ज्वेलरी जब्त हुई है।यह रेल कर्मचारी बनकर चोरी करते थे।

Advertisement

दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस के लगेज कोच से चुराई थी आर्टीफिशियल ज्वैलरी

आरपीएफ थाना प्रभारीने बताया 19 सितंबर को ट्रेन संख्या 15569 अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस के एसएलआर कोच को काटकर आर्टिफिशियल ज्वैलरी चुराई गई थी। अन्य घटना में मुंबई में एसएलआर कोच से लेडीज गारमेंट्स चोरी की वारदात भी हुई थी। प्रकरण दर्ज कर आरपीएफ ने आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम गठित की। आरोपियों को पकडऩे के लिए उज्जैन के आईपीएफ और अमलनेर आईपीएफ सत्यजीत ने टीम के साथ करीब दो सप्ताह तक मुंबई के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश की खाक छानी और सीसीटीवी टीवी फुटेज देखे । उज्जैन की होटल से सुराग मिलने पर आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें