Advertisement

कल नहीं होगा शहर में जलप्रदाय

पाइपलाइन कनेक्शन और पोल सुधार का होगा काम

 

Advertisement

उज्जैन। अंबोदिया ट्रीटमेंट प्लांट तक आने वाली बिजली लाइन के पोल में सुधार और पाइप लाइन में कनेक्शन करने के चलते सोमवार को शहर में जलप्रदाय नहीं होगा। दरअसल, नगर निगम का पीएचई विभाग राइजिंग मेन पाइप लाइन में टी कनेक्शन जोडऩे और अंबोदिया फिल्टर प्लांट तक आने वाली बिजली लाइन के पोल को ठीक करने का काम रविवार को कर रहा है।

इसके तहत रातडिय़ा में बिजली पोल ठीक किए जा रहे हैं। इस कारण शटडाउन लिया गया है। लाइन बंद होने से अंबोदिया ट्रीटमेंट प्लांट और गंभीर रॉ वाटर के प्लांट दिनभर बंद रहेंगे। इसी के साथ फ्रीगंज ओवरब्रिज के पास 600 एमएम राइजिंग मेन डीई पाइप लाइन को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने जोडऩे का काम भी शुरू किया गया है। इन कार्यों के चलते, शहर की 40 से ज्यादा पानी की टंकियों में नहीं भरा जा सकेगा। इसी कारण 29 दिसंबर को पूरे शहर में जल प्रदाय नहीं होगा।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें