निकली अगहन मास की भगवान महाकाल की पहली सवारी

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रावण-भादो के अलावा कार्तिक-अगहन मास में भी भगवान महाकाल की सवारी मंदिर प्रांगण से निकलती है। अगहन मास की पहली सवारी व क्रम अनुसार तीसरी सवारी 18 नवंबर सोमवार को यानि आज शाम 4 बजे राजसी वैभव के साथ निकली । भगवान महाकाल पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण को निकलें।

भगवान महाकाल की तीसरी सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण से निकलने के बाद महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंची ।
घाट पर मां शिप्रा के जल से पूजन-अभिषेक-आरती के पश्चात भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर की सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्य नारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार, महाकाल घाटी होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंची ।
सवारी के साथ पुलिस बैन्ड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान, डमरू दल के सदस्य मौजूद रहे। इसके बाद अगहन मास की दूसरी व चौथी सवारी 25 नवंबर को निकलेगी।









