Advertisement

युवक की हत्या करने वाले गांव के 3 युवक पकड़ाये

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में अज्ञात युवक की सिर कुचली लाश पुलिस ने बरामद की थी। मृतक की शिनाख्त के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई जिसमें 3 बदमाशों को पकड़कर पूछताछ की तो हत्या के मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने बताया कि लखन पिता सुरेन्द्र राठौर 22 वर्ष निवासी बिछड़ौद की गुरूवार सुबह सिर कुचली लाश बरामद की थी।

Advertisement

मामले में हत्या का केस दर्ज कर परिजनों से पूछताछ की गई जिसमें सामने आया था कि लखन कुछ समय पहले तक यूको बैंक में काम करता था।

जांच के दौरान पुलिस ने गांव में ही रहने वाले लखन के 3 दोस्तों को शंका के चलते पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि उक्त दोस्त लखन से 50 हजार रुपये मांग रहे थे इसी विवाद के चलते तीनों ने पत्थर से सिर कुचलकर लखन की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें