Popup Image
Advertisement

साइकिल चला रहे बालक को ट्रैक्टर ने रौंदा

उज्जैन। मंगलवार शाम घर के बाहर साइकिल चला रहे बालक को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सौरभ पिता शैलेंद्र चावंड (10) निवासी राजरॉयल कॉलोनी थर्ड क्लास का छात्र था। वह साइकिल चला रहा था तभी ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में सौरभ की मृत्यु हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।

Advertisement

कार-स्कूल बस भिड़ंत:

उज्जैन। बुधवार सुबह निजी स्कूल बस की मालनवासा क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में विद्यार्थी घायल हुए हैं। बस बोसान इंटरनेशनल स्कूल की है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर उनके क्षेत्र में है लेकिन किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें