Popup Image
Advertisement

मंदसौर में दर्दनाक हादसा..अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी कार,6 मौतों की खबर

मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में बूढ़ा-टकरावत फंटे में रविवार दोपहर को यात्रियों से भरी ईको वैन खुले कुएं में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, हालांकि संख्या 5 बताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। करीब 7 लोग वाहन के अंदर ही फंसे हैं।वहीं, बचाव कार्य के लिए कुएं में उतरे एक स्थानीय व्यक्ति की गैस रिसाव होने के चलते जान चली गई। हादसे में चार लोग घायल हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक रविवार को उज्जैन जिले के उन्हेल से वैन में 10 से ज्यादा यात्री सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब 1:15 बजे बूढ़ा-टकरावत फंटे में गाड़ी बेकाबू होकर कुएं में जा गिरी।मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर भी भिजवाए गए हैं।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी में सवार लोगों को बचाने का प्रयास किया, इस दौरान बचाव कार्य के लिए मदद करने कुएं में उतरे स्थानीय निवासी मनोहर सिंह की कुएं में गैस रिसाव के कारण मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें