Advertisement

रतलाम में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत

शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर हादसा; मृतकों में 3 महिलाएं, 5 घायल

Advertisement

रतलाम। शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। झाबुआ से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रही अर्टिगा कार सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 9 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान जतीन, पैपी, रानू और लिशा के रूप में हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें