Advertisement

करीना कपूर, तबु और कृति सेनन स्टारर ‘क्रू’ का ट्रेलर रिलीज

डायरेक्टर राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म क्रू को लेकर लंबे वक्त से चर्चाओं का बाजार गर्म है। बी टाउन एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor), कृति सेनन और तब्बू (Tabu) स्टारर क्रू को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।इस बीच उनका ये उत्साह पहले से और अधिक बढ़ने वाला है, क्योंकि मेकर्स की तरफ से क्रू का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आइए एक नजर फिल्म के ट्रेलर पर डालते हैं।

Advertisement

कुछ दिन पहले क्रू का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद दर्शकों को काफी मजा आया था। ऐसे में अब 16 मार्च यानी आज इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की क्रू का ये ट्रेलर फिल्म के टीजर से कई गुना शानदार है।

Advertisement

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब फिल्म का ये लेटेस्ट ट्रेलर लॉन्च किया है। जैसा की सबको मालूम हो कि इस मूवी में तब्बू, कृति सेनन और करीना कपूर तीनों एक फ्लाइट कंपनी की एयर होस्टेस हैं। कहानी का सार सोने की हेरा-फेरी पर आधारित है, जो काफी कॉमेडी से भरपूर और अधिक मसालेदार है।

क्रू में दिलजीत दोझांस एक एयरपोर्ट कस्टम ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जबकि कॉमेडियन कपिल शर्मा का रोल भी काफी अहम नजर आ रहा है। कुल मिलाकार कहा जाए तो क्रू का ट्रेलर फुल ऑन एंटरटेन पैकेज है। जिसे काफी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें