Popup Image
Advertisement

सफर महंगा : घरेलू उड़ानों में 1200 इंटरनेशनल में 17,800 तक बढ़ोतरी

नईदिल्ली, एजेंसी। एयर इंडिया की फ्लाइट में आज से सफर महंगा हो गया है। इंडिगो के बाद एयरलाइन ने भी घरेलू उड़ानों में 1200 रुपए तक और इंटरनेशनल उड़ानों में 17,800 रुपए तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है।

Advertisement

नए फ्यूल चार्ज एयर इंडिया एक्सप्रेस पर भी लागू होंगे, क्योंकि दोनों टाटा ग्रुप की एयरलाइन हैं। नई कीमतें 9 अक्टूबर रात 12:01 बजे से लागू हो गई है।

एयरलाइन ने यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी जेट फ्यूल महंगा होने की वजह से लिया है। एयर इंडिया ने 7 महीने में तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें