ठंड में भीगी किशमिश खाने के जबरदस्त फायदे

सर्दियां शुरू होते ही आलस बहुत ज्यादा हो जाता है और कई लोगों को डाइजेशन की भी समस्या हो जाती है। ठंड में लोग कुछ ऐसा डाइट में शामिल करने की कोशिश करते हैं, जिससे डाइजेशन, एनर्जी और इम्युनिटी बेहतर हो। लोग यह भी चाहते हैं कि फूड आसानी से मिल जाए और बेहतर तरीके से असर भी करें। ऐसे में किशमिश काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सर्दियों में रात को भिगोकर सुबह खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। किशमिश में विटामिन, आयरन, एंटीऑक्सिडेंट और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स है, जो सर्दियों में सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

सर्दियों में भीगी किशमिश खाना क्यों है फायदेमंद
सीनियर डायटिशियन कहते है किशमिश में पहले से ही कई न्यूट्रियंट्स होते हैं, लेकिन जब इसे रात भर पानी में भिगोया जाता है, तो किशमिश की बाहरी परत नरम हो जाती है। इससे किशमिश के अंदर मौजूद विटामिन, आयरन, मिनरल्स और नेचुरल शुगर शरीर में आसानी से ऑब्जर्ब हो जाती है। भीगी किशमिश खाने से डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म और न्यूट्रियंट्स बेहतर तरीके से पचता है और शरीर को उसका फायदा मिलता है।
किशमिश से खून की कमी दूरी होना
किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होती है और इसे भिगोकर खाने से आयरन ज्यादा तेजी से पच जाता है। किशमिश उन महिलाओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जिन्हें खून की कमी हो जाती है और बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। प्रेग्नेंसी के बाद रिकवरी कर रही महिलाओं के लिए भी किशमिश बहुत असरदार रहती है, क्योंकि किशमिश में मौजूद कॉपर रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं, जिससे हिमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है।
सर्दियों में एनर्जी मिलना
ठंड में अक्सर सुस्ती और थकान महसूस होती है। भीगी किशमिश में मौजूद ग्लूकोज और फ्रक्टोज बहुत जल्दी शरीर को एनर्जी देते हैं। अगर भीगी किशमिश को सुबह खाली पेट होने शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और दिन की शुरुआत एनर्जेटिक होती है और इसी कारण किशमिश को नेचुरल एनर्जी बूस्टर कहते हैं।
सर्दियों में किशमिश कब्ज और गैस से देता है राहत
दरअसल, सर्दियों में पानी पीना काफी कम हो जाता है और डाइजेशन भी स्लो हो जाती है, जिससे से कब्ज और गैस जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। भीगी किशमिश में सॉल्बिल फाइबर होते हैं, जो आंतों को साफ रखने, डाइजेशन को स्मूद बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद प्रीबायोटिक गुण पेट का अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे डाइजेशन और इम्युनिटी बेहतर होती है।
सर्दियों में स्किन के लिए फायदेमंद
किशमिश में कैटेचिन, पॉलीफेनोल्स और रेस्वेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सर्दियों में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। किशमिश शरीर को इंफेक्शन, स्किन को ड्राईनेस से बचाता है। किशमिश कोलेजन को सपोर्ट करता है, जिससे स्किन का ग्लो बढ़ता है और चेहरे पर बारीक लाइन्स कम होती है। किशमिश में मौजूद बोरॉन हड्डियों और जॉइंट्स को सेहतमंद रखते हैं, जिससे ठंड में अकडऩ और दर्द से राहत मिलती है।









