Advertisement

कर्ज से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:कर्ज से परेशान युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। दुलेसिंह पिता पर्वत सिंह 40 वर्ष निवासी जवासिया थाना राघवी खेती करता था। कल दोपहर उसने खेत पर शराब पीने के बाद सल्फास की गोलियां खा लीं और जीजा गोकुल सिंह को फोन कर तबियत बिगडऩे की सूचना दी।

Advertisement

गोकुल सिंह ने बताया कि दुलेसिंह को उपचार के लिये अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दुलेसिंह के तीन बच्चे हैं। गोकुल सिंह ने बताया कि दुलेसिंह शराब पीने का आदी था। पिछले 6 माह से दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं था। उस पर 2-3 लाख रुपये का कर्जा भी हो गया था। संभवत: इसी कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें