Advertisement

रात 11.30 बजे ट्रक-बोलेरो भिड़ंत, 2 घायल

उज्जैन। बीती रात भेरूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित साडू माता की बावड़ी क्षेत्र में ट्रक व कार के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 2 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि रात 11.30 बजे नागदा तरफ से आ रही कार उज्जैन से जा रहे ट्रक से साडू माता की बावड़ी के सामने टकरा गई। कार में बैठे दो घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें