Advertisement

टीवी कलाकार रवि दुबे और सरगुन मेहता भस्मार्ती में शामिल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। टेलीविजन की लोकप्रिय जोड़ी रवि दुबे और उनकी पत्नी अभिनेत्री सरगुन मेहता रविवार अससुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे तड़के 4 बजे होने वाली भस्मार्ती में शामिल हुए। भस्मार्ती के दौरान दोनों कलाकारों ने भगवान महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के उपरांत मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने उनका स्वागत किया।

Advertisement

दर्शन के बाद मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत में दोनों कलाकारों ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी अधिक भीड़ होने के बावजूद सभी श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन करवाना आसान काम नहीं है लेकिन प्रबंधन समिति इसे बखूबी निभा रही है। दर्शन के दौरान दोनों भक्ति में लीन नजर आए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें