Advertisement

रंगबावड़ी में दो भाइयों को पीटा

दुकान चलाना है तो चंदा देना पड़ेगा कहते हुए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के अनेक व्यापारिक क्षेत्रों में चंदे का धंधा चल रहा है। बुधवार को रंगबावड़ी में चंदा मांगने वालों ने दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया।

महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केए दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आजाद चौरसिया पिता शिवनारायण चौरसिया 39 वर्ष निवासी प्रेम एवेन्यू एमआर 4 रिंग रोड़ की रंगबावड़ी में चौरसिया इंटरप्राइजेस के नाम से दुकान है। दुकान पर आजाद व उनका भाई सुनील बैठे थे तभी अरुण, अंशुल, सुरेश व अन्य युवक आए और माताजी के नाम पर चंदा मांगने लगे।

Advertisement

सुनील ने कहा कि 101 रुपए की रसीद काट दो। युवक बोले दुकान चलाना है तो ज्यादा चंदा देना पड़ेगा। अधिक रुपए देने से इंकार करने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। आजाद ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई को चोट लगने पर चरक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें