Popup Image
Advertisement

दो भाइयों पर किया नागिन चाकू से हमला

उज्जैन। हरसिद्धि चौराहे पर होटल चलाने वाला युवक रंगपंचमी पर अपने भाई के साथ डांस कर रहा था तभी दो बदमाशों ने उन पर नागिन चाकू से हमला कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि नृसिंहघाट कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय शोयम कहार पिता गोलू कहार की रिपोर्ट पर गणेश कॉलोनी निवासी अमित बैरागी और जुगल बैरागी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शोयम ने पुलिस को बताया कि वह हरसिद्धि चौराहे पर होटल चलाता है। रंगपंचमी पर वह अपने भाई राम केवट व दोस्तों के साथ चौराहे पर डांस कर रहा था तभी अमित और जुगल बाइक से आए और डांस के बीच में बाइक खड़ी कर दी। उन्हें रोका तो बदमाशों ने जेब से नागिन चाकू निकालकर शोयम व राम को मार दिए। दोनों घायलों को दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें