Advertisement

इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर दो कारों की भिड़ंत एक खंती में जा गिरी, दूसरी खंबे से टकरा गई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब दो कारों में भिडं़त हुई और एक कार खंती में जा गिरी जबकि दूसरी खंबे से टकरा गई। नागझिरी पुलिस ने बताया कि इंजीनियर कॉलेज रोड पर दो कारों में भिड़ंत हुई।

Advertisement

हरिओम विहार निवासी रमेश कुमार शर्मा अपनी कार एमपी 13 सीडी 0248 से सामान लेने डी- मार्ट जा रहे। वे कृषि विभाग में काम करते हैं। उनके साथ ग्वालियर निवासी ससुर नरेश शर्मा और सास उमा शर्मा भी थीं। इसी दौरान मालनवास टर्निंग पर कार चालक ने सामने से टक्कर मारी दी। उस समय कार रोहित डाबर चला रहा था। वह इंदौर की ओर जा रहा था।

दस हादसे में कार खंती में जा गिरी जबकि रमेश कुमार की कार खंबे से टकरा गई। दोनों चालकों को इस हादसे में मामूली चोट आई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह इलाका हादसे के लिए चर्चित हो गया है। आए दिन यहां कारों में टक्कर हो रही है। इसका कारण यह है कि वाहन चालक गति पर नियंत्रण नहीं रखते और आगे जाकर टकरा जाते हैं। कई लोगों की इस रोड पर मौत भी हो चुकी है। डी-मार्ट के सामने पुलिस की टीम तैनात रहती थी। पिछले कुछ दिनों से पुलिस टीम नजर नहीं आ रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें