Popup Image
Advertisement

गंदे पानी की समस्या को लेकर लोग सडक़ पर उतरे, दो पार्षद पहुंचे, पानी का टैंकर भेजा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नई सडक़ स्थित बिजली घर के पीछे गली में रहने वाले लोगों ने गंदे पानी के मुद्दे को लेकर आक्रोश जताया। रविवार को परिवार के लोग गली में एकत्रित हो गए और वार्ड नंबर २३ और २४ के पार्षद को तलब किया। दोनों पार्षदों को बताया कि पाइप लाइन नाले के नीचे से जा रही है इसलिए गंदा पानी नलों से आ रहा है।

Advertisement

पिछले कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। रामेश्वरी देवी और सेवंती बाई ने कहा कि हम लोग परेशान हो चुके थे, इसलिए घरों से निकलना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने अवैध कनेक्शन भी ले रखे हैं। इस क्षेत्र में पानी की समस्या से दोनों पार्षदों को अवगत कराया जा चुका था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हम लोग जब सडक़ पर उतरे तब दोनों पार्षद आए और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

नई पाइप लाइन के लिए टेंडर डाले जाएंगे

Advertisement

पार्षद रजत मेहता ने बताया कि बताया कि नाले के नीचे से दो पाइप लाइन जा रही है। दूसरी लाइन डालने में पहली वाली लाइन लीकेज हो गई। इसलिए २८ घरों में गंदा पानी सप्लाई हुआ। उन्होंने कहा कि हमने पिछले सप्ताह ही इस क्षेत्र में अभियान चला कर अवैध नल कनेक्शन काटे और लोगों की शिकायत को दूर किया। वर्तमान में जो समस्या उत्पन्न हुई है उसके लिए पंद्रह दिन का समय दिया गया है। मेहता ने कहा कि पार्षद सुशील श्रीवास भी मौके पर पहुंच गए थे। गली का एक भाग उनके वार्ड में आता है। एक भाग हमारे वार्ड में आता है। हम दोनों पार्षद इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई पाइप लाइन के लिए टेंडर डालेंगे। फिलहाल पानी का टैंकर उपलब्ध कराया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें