इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो वारदात

उज्जैन। भोपाल-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस में शुक्रवार को बदमाशों ने चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। इंदौर आ रहे दोनों यात्रियों में से एक का पि_ू बैग चुरा लिया जिसमें लैपटॉप, कैमरा सहित १.८५ लाख रुपए का सामान चोरी हो गया, वहीं दूसरी वारदात में ट्रेन में चढऩे के दौरान सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में यात्रियों ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसआई बीएस कुशवाह ने बताया पहली वारदात सत्यम पिता विनोद दुबे (१७) निवासी सागर के साथ हुई। सत्यम भोपाल-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस से शुक्रवार को भोपाल से इंदौर जा रहा था। उसने अपना पि_ू बैग सिरहाने रखा और सो गया।

इंदौर पहुंचने पर जब नींद खुली तो बैग नदारद था। उसने कोच में तलाश किया लेकिन पता नहीं चलने पर देवास जीआरपी को रिपोर्ट दर्ज करवाई जहां से केस डायरी उज्जैन पहुंची जिसे इंदौर भेजा है। इसी तरह अमर पिता बालाराम (४८) निवासी इंदौर शुक्रवार को भोपाल-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस से संत हिरदाराम नगर से इंदौर आ रहा था। संत हिरदाराम स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय अज्ञात बदमाश ने अमर के गले से १९ ग्राम सोने की चेन चुरा ली। उज्जैन पहुंचने पर अमर ने जीआरपी थाने में शिकायत की। जीरो पर कायमी कर केस डायरी भोपाल भेजी गई है।









