Popup Image
Advertisement

वाहन दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत

उज्जैन। बाइक से दो युवक मक्सी की ओर जा रहे थे उसी दौरान बस की टक्कर से दोनों गंभीर घायल हुए। उन्हें राहगीरों ने एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक की मृत्यु हो गई व दूसरे को इंदौर रैफर किया गया है। खम्बूखेड़ी तराना में रहने वाला 28 वर्षीय सुनील पिता नानूराम चंदेल अपने दोस्त रसलपुर सारंगपुर निवासी राजू के साथ बाइक से मक्सी की ओर जा रहा था।

Advertisement

डिंगरोदा कोल्डर स्टोर के पास सामने से आ रही बस के चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाते हुए सुनील की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायलों को चरक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। राजू को उपचार के लिए इंदौर रैफर किया। सुनील के जीजा जितेन्द्र ने बताया कि वह वेयर हाऊस में हम्माली करता था।

इधर इंगोरिया पुलिस ने बताया कि राजोदा फंटा और नया टोल टैक्स के बीच स्कार्पियो चालक ने बाइक पर जा रहे युवकों को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक की मृत्यु हो गई जिसकी पहचान संजय निवासी अर्जुनखेड़ा बडऩगर के रूप में हुई। दोनों युवक उज्जैन से बडऩगर लौट रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें