Advertisement

खेत में मोटर चालू करने गए दो युवकों की करंट से मौत

एक युवक के हाथ में प्लायर चिपक गया

Advertisement

दूसरे को परिजन लाए अस्पताल

उज्जैन। इन दिनों किसानों द्वारा गेहूं, सोयाबीन की फसल में पानी देने का काम किया जा रहा है। रात के समय किसान खेतों पर पाणत करते हैं। बीती रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी की मोटर चालू करने के दौरान युवक करंट की चपेट में आए जिससे उनकी मौत हो गई।

Advertisement

नईखेड़ी अंबोदिया निवासी 20 वर्षीय कान्हा पिता सिद्धू मालवीय की खेत पर पड़ी लाश सुबह करीब 4 बजे मजदूर दिनेश ने देखी। उसके हाथ में प्लायर चिपका था। खेत मालिक दीपक पाल और कान्हा के परिजन को इसकी सूचना दी। उसे चरक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद शव को पीएम रूम में रखवा दिया। उसके भाई सन्नी ने बताया कि कान्हा दीपक पाल के यहां 3 वर्षेां से हाली का काम करता था और उसी के घर पर रहता था।

दीपक के खेत में पानी देने के लिए वह रात में रुका था। संभवत: मोटर के तार ठीक करने के दौरान कान्हा करंट की चपेट में आया होगा क्योंकि उसके हाथ में प्लायर चिपक गया था। इसी प्रकार राघवी निवासी दयाराम पिता मोहनलाल 45 वर्ष खेत में पानी देने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे पहले महिदपुर अस्पताल ले गए जहां से दयाराम को चरक अस्पताल रैफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें