Advertisement

ट्रेंड का यू-टर्न…साल के आखिरी हफ्ते बारिश ज्यादा पारा कम, सर्द रहेगी 31 दिसंबर की रात

दिसंबर में दो ही दिन में सबसे ज्यादा बारिश, रात का तापमान भी 15 डिग्री से नीचे आया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शहर में साल की विदाई मावठे, कोहरे और तेज ठंड से होने का ट्रेंड है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में मौसम यू-टर्न लेता है लेकिन इस बार ट्रेंड ने ही यू-टर्न ले लिया है।

वजह यह है कि मावठे ज्यादा गिरा और रात का तापमान कम हो गया। झमाझम बारिश से 24 घंटे में 31 मिमी यानी एक इंच से ज्यादा बारिश हो गई। इसके चलते शनिवार को दिन के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 29 से सीधे 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान रविवार को 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

दरअसल, दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाती है। इस सिस्टम के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी होती है। देश के उत्तरी हिस्से में बर्फीली हवा चलती है। इसका असर हमारे शहर में मावठे, तेज ठंड और कोहरे जैसे मौसम के रूप में होता है।

सोमवार तक बादल छंट जाएंगे और कड़कड़ाती ठंड पड़ेगी। हालांकि, नमी रहने तक कोहरा छाया रहेगा। 31 दिसंबर और नववर्ष की शुरुआत भी सर्द होगी। डॉ. आरपी गुप्त, अधीक्षक, शासकीय जीवाजी वेधशाला

Advertisement

कोहरा छाया, सर्द हवा ने ठिठुराया

रविवार सुबह मौसम सर्द हो गया। आसमान में घने बादल छाए रहे और सर्द हवा ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। रविवार को छुट्टी का दिन होने से सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। जो लोग दिखे वह गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। अलग-अलग अलाव जलते रहे। विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें