Popup Image
Advertisement

यूडीए अध्यक्ष देखने निकले सड़कों की क्वालिटी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में यूडीए द्वारा बनाई जा रही ५० किलोमीटर की स्थायी आंतरिक सड़कों की क्वालिटी देखने अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी सोमवार को निकल पड़े। उन्होंने खाकचौक से भर्तृहरि गुफा तक बन रही ८० फीट चौड़ी सड़क को कई जगह पर परखा। इस दौरान उन्होंने पीपलीनाका से भैरवगढ़ जेल और ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर से भर्तृहरि गुफा तक बन रही सड़क का काम भी देखा।

Advertisement

डॉ सोलंकी ने कहा कि क्वालिटी से समझौता किसी भी तरह सहन नहीं किया जाएगा।समयसीमा का ख्याल भी रखना होगा। यह सभी काम हर हाल में समयसीमा में पूरे होने चाहिए। कार्यपालन यंत्री कुलदीप रघुवंशी और शुभम सोनी ने उन्हें कामों की जानकारी दी।

एनएबीएल लैब को भेजें गए सैंपल
डॉ. सोलंकी ने कोर कटिंग मशीन से सड़क के एक टुकड़े को कटिंग कर निकलवाया।इसे एनएबीएल लैब जांच के लिए भेजा गया है।यह लैब निर्माण में प्रयुक्त मटेरियल और मजबूती जांचती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें