Popup Image
Advertisement

उज्जैन में बन रही 120 करोड़ की फोरलेन सड़कें

CM योजना में काम ने पकड़ी रफ्तार: सावराखेड़ी क्षेत्र भी होगा गुलजार

Advertisement

फोरलेन का काम शुरू, कोठी महल से देवास रोड तक भी होगा फोरलेन

होटल सॉलिटेयर के पीछे नदी पर बनेगा ब्रिज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सावराखेड़ी क्षेत्र सिंहस्थ से पहले गुलजार होगा। फोरलेन सड़कें होंगी, जो नानाखेड़ा चौराहे से चिंतामन गणेश मंदिर रोड से बायपास के रूप में जुड़ेंगी। होटल सॉलिटेयर के पीछे फोरलेन ब्रिज भी बनेगा। नगर निगम 120 करोड़ से अधिक लागत से फोरलेन सड़कों को बनाने में जुट गया है। कोठी महल से देवास रोड को भी फोरलेन किया जा रहा है।

नगर निगम ने मुख्यमंत्री योजना के तहत इन सड़कों का काम तेज कर दिया है। निगम कुल सात सड़कों को फोरलेन में बदलने जा रहा है। इन सड़कों के टेंडर भी हो चुके हैं और निर्माण शुरू कर दिया गया है। अधिकतर सड़कें इंदौर रोड और सावराखेड़ी क्षेत्र के पास बनाई जा रही हैं।

Advertisement

यह सिंहस्थ क्षेत्र में भी आता है। इससे आने वाले समय में लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इंदौर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति में बायपास होकर सीधे वाहन नानाखेड़ा चौराहे से चिंतामन रोड की ओर जा सकेंगे। इससे जीवाजी वेधशाला की ओर आना जाना भी आसान होगा।

इन सड़कों को फोरलेन बना रहे

डी मार्ट के सामने से सिकंदरी गांव को फोरलेन से जोड़ा जा रहा।

सिकंदरी गांव से हाईवे तक भी फोरलेन निर्माण।

हाइवे से नानाखेड़ा चौराहा (शांति पैलेस) से गऊघाट पाला, पंचमुखी हनुमान मंदिर से जयसिंहपुरा रोड तक।

कोठी रोड को प्रशासनिक संकुल भवन से देवास रोड तक फोरलेन।

ब्रिज का टेंडर बाकी

होटल सॉलिटेयर के पीछे बन रहे फोरलेन के लिए ब्रिज निर्माण भी प्रस्तावित है। इसका अभी टेंडर होना बाकी है। निगम ने फिलहाल शांति पैलेस चौराहे से गऊघाट की ओर पंचमुखी हनुमान मंदिर से शिप्रा नदी के पाले तक फोरलेन का काम शुरू कर दिया है। ब्रिज सहित इसकी लंबाई 1.2 किलोमीटर की होगी। इसे निगम 8.50 करोड़ की लागत से बना रहा है। इस फोरलेन के बनने से होटल सॉलिटेयर और अथर्व होटल तक आना जाना भी सुगम हो सकेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें