Popup Image
Advertisement

आशीर्वाद का दीया : 31.15 लाख दीपों से जगमगा उठे शिप्रा के तट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव बने आयोजन के साक्षी

कुल 38.14 लाख दीपक जलाकर बनाया रिकॉर्ड

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन ने गुरुवार की शाम नया इतिहास लिख दिया। शिप्रा के तट 31.15 लाख दीपों से जगमगा उठे। महाकाल लोक, कार्तिक मेला मैदान के दीपों को भी जोड़ दें तो यह संख्या 33.27 लाख पहुंच गई। जिले में 38.14 लाख दीपक जलाने का दावा किया है। हालांकि रिकॉर्ड की पुष्टि करने के लिए कोई ऑफिशियल ग्रुप और उसके लोग मौजूद नहीं थे। ऐसे में अयोध्या 26.18 लाख का रिकॉर्ड अपनी जगह बना रहेगा। कार्यक्रम के साक्षी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह भी बने।

रोड शो के रूप में दत्त अखाड़ा घाट पहुंचे नवीन

Advertisement

पहले सदावल हेलीपैड से रोड शो करते हुए की शक्ल में राष्ट्रीय अध्यक्ष दत्त अखाड़ा घाट पहुंचे। 100 से ज्यादा मंचों से उन पर पुष्पवर्षा की गई। हेलीपैड पर उनकी अगवानी आदिवासी नृत्य दल ने की। खुले रथ पर सवार होकर उन्होंने रोड शो किया।

दत्त अखाड़ा घाट पर नवीन का अभिनंदन

Advertisement

दत्त अखाड़ा घाट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीएम डॉ. मोहन यादव ने अभिनंदन किया। उन्होंने बाबा महाकाल की कृति स्मृति चिह्न के रूप में प्रदान की गई।

पीएम ने सांस्कृतिक एकता मजबूत की

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की सांस्कृतिक एकता मजबूत की। उन्होंने सनातन का परचम दुनिया में लहराया। गरीब लोगों का जीवन बदलने के लिए उन्होंने कई योजनाएं शुरू कीं। आज करोड़ों लोगों को आशियाना मिला है।

नितिन नवीन
राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

25 साल में पीएम ने एक भी छुट्टी नहीं ली

पीएम मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने गरीबों का जीवन बेहतर करने का काम किया। उनकी कठिन मेहनत से ही आज दुनिया में विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

डॉ. मोहन यादव
सीएम, मध्यप्रदेश

आम आदमी की तकलीफ दूर करने वाले

पीएम नरेंद्र मोदी आम आदमी की तकलीफ दूर करने वाले हैं। बतौर प्रधानमंत्री 12 साल में उन्होंने देश की अप्रतिम सेवा की है।

हेमंत खंडेलवाल
प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

दावा : 38.14 लाख दीप रोशन हुए

जिला प्रशासन ने आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में उज्जैन में 38.14 लाख दीप जलने का दावा किया।

कहां कितने दीपक जले

  • शिप्रा तट-महाकाल लोक — 33,27,125
  • महिदपुर जनपद — 75,679
  • खाचरौद जनपद — 75,000
  • तराना जनपद — 75,000
  • बडऩगर जनपद — 74,229
  • घट्टिया जनपद — 71,000
  • उज्जैन जनपद — 55,000
  • नगरपालिका नागदा — 2,25,500
  • बडऩगर नपा — 21,000
  • खाचरौद नपा — 11,111
  • महिदपुर नपा — 10,000
  • तराना नपं — 3,750
  • उन्हेल नपं — 2,121
  • माकड़ौन नपं — 501

कई ब्लॉक में दीपक नहीं जलने के वीडियो भी वायरल

कई ब्लॉक में दीपक नहीं जलने के वीडियो भी वायरल हुए। इनमें यह बताया गया कि दीयों में तेल भरा रह गया, यह जले ही नहीं।

रामघाट पर गूंजा श्री चंद्र आचार्य का जयघोष

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के निर्वाण श्री चंद्र आचार्य जी की 532वें जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर रामघाट पर हुई आरती में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. यादव भी शामिल हुए। आरती के दौरान रामघाट भक्तिमय हो गया। महंत सत्यानंद एवं महंत देवी दास ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

भजन संध्या और क्रेकर्स शो का आनंद

दीपोत्सव के दौरान रामघाट पर क्रेकर्स शो भी हुआ। जमकर आतिशबाजी हुई। आसमान में छूटते रंगीन पटाखों ने दिलकश माहौल बना दिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें