फ्रीगंज ओवरब्रिज 50 फीट चौड़ा होगा

रेलवे ने पीडब्ल्यूडी ब्रिज को दी हरी झंडी, निर्माण एजेंसी तय होने का इंतजार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए फ्रीगंज में नया ओवरब्रिज 15 मीटर यानी करीब 50 फीट चौड़ा ही बनेगा। रेलवे ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग को हरी झंडी दे दी है। ब्रिज की चौड़ाई 15 या 12 मीटर रखी जाए, इसको लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन रेलवे ने 15 मीटर चौड़ा ब्रिज बनाने की स्वीकृति दे दी है।

ओवरब्रिज का काम अक्टूबर अंत या नवंबर का पहले पखवाड़े से शुरू होने की संभावना है। निर्माण एजेंसी तय करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए टेक्निकल बीड खोली जा चुकी है। इसमें जो ठेकेदार कम्पनी कसौटी पर खरी उतरेगी, उसे ठेका दिया जाएगा। सबसे बड़ी बाधा ब्रिज की चौड़ाई को लेकर बनी हुई थी, क्योंकि चामुंडामाता मंदिर चौराहा (सिविल हॉस्पिटल की ओर, आगर रोड) से ब्रिज की फ्रीगंज शाखा की तरफ मक्सी रोड तक ब्रिज बनाने की राह में रेलवे का पॉवर प्लांट आ रहा है। इसे शिफ्ट करना रेलवे के लिए बड़ा काम होगा। इसीलिए रेलवे हर दृष्टिकोण से परीक्षण कर रहा था। सूत्रों के अनुसार आखिरकार रेलवे ने 15 मीटर ब्रिज बनाने की स्वीकृति दे दी है। इससे ब्रिज बनने की राह साफ हो गई है।

रुपए मंजूर, बाधाओं में हो रही देर

फ्रीगंज का नया ओवरब्रिज बनकर जब होगा तो एक लंबी कहानी अपने साथ लिए होगा। इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिले को एक साल से ज्यादा समय गुजर चुका है, लेकिन विडंबना यह कि अब तक इसका काम शुरू नहीं हो पाया है। बाधाओं को पार करने में ही प्रोजेक्ट को इतना समय लग गया।

ब्रिज योजना का सफर

जुलाई 2023 में ओवरब्रिज के लिए 91.78 करोड़ रुपए मंजूर हुए थे।

इसे इंदिरगांधी प्रतिमा से चामुंडा माता मंदिर तक बनाने की योजना थी।

बाद में योजना बदली और अलाइनमेंट मक्सी रोड की ओर किया गया।

इसके पहले 88.78 करोड़ की योजना बनी, लेकिन वह भी अधर में पड़ गई।

सिंहस्थ 2016 में 22 करोड़ रुपए की योजना मंजूर हुई थी हाईकोर्ट का स्टे लगने से योजना निरस्त हो गई।

रेलवे की मंजूरी मिली

यह सही है कि रेलवे ने फ्रीगंज में 15 मीटर चौड़ा ब्रिज बनाने की स्वीकृति दे दी है। इसकी जीएडी भी रेलवे को भेज दी है। निर्माण एजेंसी तय करने के लिए टेंडर अभी प्रक्रिया में है। –कुलदीपसिंह, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग सेतु

Related Articles