Advertisement

उज्जैन पुलिस ने किया साढ़े 13 लाख रुपये की सोने की चोरी का खुलासा

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 150 ग्राम सोने के दाने और 20,000 रुपये बरामद

Advertisement

उज्जैन :थाना खाराकुंआ पुलिस ने 13,50,000/- रुपये की सोने की चोरी का खुलासा किया। फरियादी शेख हसन अली की दुकान से 19 दिसंबर 2024 को 150 ग्राम सोने के दाने और 20,000 रुपये चोरी हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। मुख्य आरोपी हसन शेख ने दो अन्य आरोपियों बादशाह उर्फ शेख असराफुल अली और शेख उमर फारुख के साथ मिलकर चोरी की थी। 23 फरवरी 2025 को इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सोना बरामद किया गया। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और उनसे अन्य अपराधों की पूछताछ की जा रही है।

घटना का विवरण – थाना खाराकुंआ पर फरियादी शेख हसन अली द्वारा छोटा सराफा लखेरवाडी वक्षराज कॉम्प्लेक्स में स्थित दुकान से दिनांक 19.12.2024 के प्रातः 07:00 बजे अज्ञात बदमाश द्वारा 24 कैरेट सोने के 150 ग्राम दाने चोरी करने की घटना की रिपोर्ट करने पर थाना खाराकुंआ पर दिनांक 17.01.2025 को अपराध क्र. 09/17. 01.2025 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Advertisement

अपराध विवेचना के दौरान पुलिस टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा लगातार घटनास्थल के आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की 48 घण्टे से अधिक की रिकार्डिंग चैक की गयी। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति जिसमें एक व्यक्ति सफेद नीले पट्टे वाला स्वेटर पहने तथा दूसरा व्यक्ति लाल जैकेट पहने हुए मुंह पर कपडे बांधे हुए फरियादी की दुकान वक्षराज कॉम्प्लेक्स के अंदर जाते और बाहर निकलते हुए दिखाई दिए जो छत्री चौक के बाद आगे कही दिखाई नही दिए।

उक्त संदिग्धों की पतारसी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तो पता चला कि घटना दिनांक से सराफा बाजार का एक बंगाली कारीगर हसन शेख पिता बाबुर अली शेख उम्र 38 साल निवासी अंडा गली थाना खाराकुंआ उज्जैन जो पुलिस की सक्रियता को देख कर इंदौर काम करने चला गया जिसके संबंध में और जानकारी एकत्रित की गई तो उक्त व्यक्ति इंदौर छोड कर जिला बडवानी के छोटे कस्बे अंजड में जाकर काम करने लगा था, जिसे सायबर सेल व मुखबिर तंत्र की मदद से पकड कर हिरासत में लिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें