Advertisement

बुआ के घर गरबे की प्रैक्टिस करने गई किशोरी से चाचा के बेटे ने की छेड़छाड़

विरोध करने पर मारपीट की, पास्को एक्ट में केस

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गोंड बस्ती में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका सोमवार रात अपनी बुआ के घर गरबे की प्रेक्टिस करने गई थी जहां मोहल्ले में रहने वाले चाचा के बेटे ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महाकाल थाना पुलिस ने बदमाश के खिलाफ पास्को एक्ट का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि गोंड बस्ती में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां व दादी के साथ थाने पहुंचकर मोहल्ले में रहने वाले चाचा के बेटे कुणाल पिता अभिराम के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज कराया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह बुआ के घर गरबे की प्रेक्टिस करने गई थी। रात 10.30 बजे प्रेक्टिस के बाद वह घर की गैलरी में पहुंची जहां कुणाल पहले से था।

Advertisement

कुणाल ने उसका हाथ खींचा व छत पर ले गया और कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, मुझसे बात किया करो। जब किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो कुणाल ने मारपीट शुरू कर दी। किशोरी के हाथ, गर्दन में चोंटे आई। शोर सुनकर लोग छत पर आए तो कुणाल भाग गया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें