Advertisement

बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

उज्जैन। बुधवार को दो वाहन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई और तीन लोग घायल हुए जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया है।

Advertisement

कमल योगी पिता रामनाथ योगी 45 वर्ष निवासी उपड़ीहार देवास उसकी पत््नी रूपाबाई 35 वर्ष, बेटी सपना 18 वर्ष के साथ गौतमपुरा स्थित ससुराल से बाइक पर घर लौट रहा था तभी कुत्ताबावड़ी से गुजरते समय अज्ञात कार चालक ने कमल की बाइक को पीछे से टक््कर मार दी।

दुर्घटना में कमल की मृत्यु हो गई जबकि उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गए। इधर रात करीब 11.30 बजे चिंतामण रेलवे ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मकसूद पिता कय्यूम 45 वर्ष निवासी कसाईवाड़ा जांसापुरा हलवाई का काम करता था और कहीं पर खाना बनाने के बाद अपने दोस्त आरिफ के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी चिंतामण रेलवे ब्रिज के पास दुर्घटना हुई जिसमें मकसूद की मृत्यु हो गइ और आरिफ घायल हुआ है। मकसूद के परिजनों ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें