Advertisement

हेरिटेज लुक में बन रहा यूनिटी मॉल दिखेगी उज्जैन की संस्कृति की झलक

283.71 करोड़ की लागत

Advertisement

3.20 हेक्टेयर में ले रहा आकार

विकास को नई ऊंचाइयां देने वाले कई प्रोजेक्ट इन दिनों शहर में चल रहे हैं। सिंहस्थ 2028 से पहले इन्हें पूरा करने की डेडलाइन भी तय है। इन्हीं प्रोजेक्ट में एक है इंदौर रोड पर हरिफाटक ओवर ब्रिज के पास 283.71 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यूनिटी मॉल। 3.20 हेक्टेयर में बन रहे मॉल के पूरा होते ही शहर विकास को पंख लग जाएंगे जो उसे ना सिर्फ आर्थिक रूप से बेहद सक्षम बनाएंगे बल्कि रोजगार के भी नए मौके उपलब्ध करवाएंगे। इससे शहर विकास के आसमान पर उड़ान की नई इबारत लिखेगा।

Advertisement

उज्जैन की संस्कृति के अनुरूप हेरिटेज लुक में बन रहे यूनिटी मॉल में पांच मंजिला कन्वेंशन सेंटर होगा। यहां पर करीब 45 कमरे बनाए जाएंगे जिसमें श्रद्धालु रुक सकेंगे। इसमें बड़े आयोजनों के साथ मीटिंग भी हो सकंेगी। मॉल में भूतल व पहली मंजिल पर 36300- 36300 वर्गफीट, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवी मंजिल पर 17400- 17400 वर्गफीट में निर्माण चल रहा है। मॉल में बच्चों के लिए विशेष गेम झोन विकसित किया जाएगा।

36 राज्य- केंद्रशासित प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखेगी

Advertisement

425 वाहन पार्क हो सकेंगे

यह प्रदेश का पहला ऐसा यूनिटी मॉल होगा जिसमें 36 राज्य-केंद्रशासित प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखेगी। यूनिटी मॉल की लागत करीब 283.71 करोड़ रुपए है। मॉल का पूरा निर्मित क्षेत्र करीब 2 लाख 25 हजार वर्गफीट का रहेगा जिसमें दो मल्टीप्लेक्स भी रहेंगे। बेसमेंट के पार्किंग झोन में करीब 425 वाहन पार्क हो सकेंगे।

इसलिए हमें मिला यूनिटी मॉल

पीएम नरेंद्र मोदी ने बजट में हर प्रदेश में एक यूनिटी मॉल का प्रस्ताव रखा था।

मप्र में श्री महाकाल लोक को देखते हुए स्थान चयन किया।

जिला प्रशासन ने प्राथमिकता में जगह तय कर 50 करोड़ का प्रस्ताव सबसे पहले भेजा।

इस प्रोजेक्ट को प्रदेश के साथ केंद्र सरकार ने भी स्वीकारा। बाद में इसे 284 करोड़ का विस्तार मिला।

देश में मप्र के साथ मेघालय और तेलंगाना में यूनिटी मॉल को स्वीकृति
मिली है।

ऐसा होगा यूनिटी मॉल

यूनिटी मॉल के भूतल पर 12 बड़े शोरूम रहेंगे। प्रत्येक का क्षेत्रफल 250 वर्गफीट रहेगा। 14 अन्य दुकानें भी बनेंगी। प्रथम तल पर अन्य राज्यों के लिए 1200 वर्गफीट के 12 शोरूम रहेंगे। दूसरे तल पर भी शोरूम रहेंगे। तीसरे तल पर दो मल्टीप्लेक्स और दो रेस्टोरेंट भी रहेंगे। मॉल सेंट्रल एयरकूल्ड रहेगा। यूनिटी मॉल में पर्यटकों के लिए पार्किंग एरिया भी रहेगा जिसका महाकाल लोक आने वाले दर्शनार्थियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यहां बड़ा पार्क भी होगा जिसमें बच्चों के लिए विशेष गेम झोन भी रहेगा।

हेमंत सेन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें