अज्ञात वाहन ने गाय की जान ली, प्रदर्शन किया तब प्रशासन चेता, अंतिम संस्कार किया

उज्जैैन। 8 जुलाई मंगलवार रात्रि 1 बजे किसी वाहन ने गाय को टक्कर मार दी। गाय बुरी तरह घायल थी। पशुपति गो सेवा संस्था को घोसला से 2 किलोमीटर दूर आगर रोड पर हुए इस हादसे की जानकारी मिली।

टीम मौके पर पहुंची। उसी समय १०० डायल और थाने को सूचना दी। संस्था की टीम चार घंटे तक वहीं रही। पुलिस ने आश्वस्त किया कि अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। टीम उज्जैन लौट आई। बुधवार को संस्था को सूचना मिली कि गो माता अभी भी रोड के पास ही पड़ी है। जानकारी मिलते ही टीम घोसला से 2 किलोमीटर आगे के लिए रवाना हो गई।
सूचना सही निकली। गोमाता का शव सडक़ पर पड़ा था। जाम लगाकर प्रदर्शन किया। दो घंटे प्रदर्शन चलने के बाद पुलिस आई। जाम खोलने को कहा। जब पुलिस ने गलती स्वीकारी तब जाम खोला गया। उसके बाद पुलिस व संस्था ने मिलकर विधि विधान से गो माता का अंतिम संस्कार किया।









