Advertisement

अंबाला में बवाल : 7 पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती

अंबाला, एजेंसी। अंबाला में गुरुवार को हुए बवाल के दौरान 7 पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अंबाला एसपी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने जाम में फंसे एक गैस टैंकर (लाल घेरे में) पर कब्जा कर लिया था, जिसे छुड़वाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हरियाणा के अंबाला में हुए बवाल को पुलिस ने बड़ी साजिश बताया है।

Advertisement

पुलिस ने कुछ फोटो जारी किए, जिनमें कई सिख युवक फरसे-भाले व अन्य हथियार लिए दिखे। अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अंधेरा होते ही भीड़ ने अटैक किया। 11 घंटे चले बवाल के बीच अंबाला डीएसपी वीरेंद्र के हाथ का अंगूठा धारदार हथियार लगने से कट गया। सात पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक देखते हुए आईसीयू में रखा गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें