Advertisement

महामृत्युंजय द्वार के पास वाहन ने बुलेट सवार युवक को रौंदा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बीती रात बुलेट से घर जा रहे युवक को महामृत्युंजय द्वार इंदौर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

हेमेन्द्र सिंह तोमर पिता कदम सिंह तोमर 28 वर्ष निवासी देसाई नगर शुक्रवार रात करीब 12 से 1 के बीच बुलेट से घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बुलेट में टक्कर मार दी। दुर्घटना में घाायल हेमेन्द्र को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि हेमेन्द्र ग्रजुएशन कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके माता पिता नहीं हैं। दो बड़ी बहनें हैं। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें