Advertisement

महाकाल मंदिर में फार्म भरने के बाद VIP करेंगे दर्शन

उज्जैन। महाकाल मंदिर समिति ने वीआईपी बता कर दर्शन करने वालों के लिए नई व्यवस्था बनाई है। जानकारी के अनुसार प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था में दर्शनार्थी को एक फार्म भरना होगा।

Advertisement

इस फार्म में दर्शन करने वाले वीआईपी का पूरा ब्यौरा रहेगा। अगर वे दान देना चाहते हैं तो फार्म में एक कॉलम यह भी रहेगा। वे अपनी इच्छानुसार दान दे सकते हैं। समिति के निर्णयानुसार प्रोटोकॉल कार्यालय अब त्रिनेत्र कंट्रोल से संचालित किया जाएगा। इस व्यवस्था से उन लोगों पर रोक लगेगी जो वीआईपी का रौब झाड़ कर दर्शन करते रहेे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें