Popup Image
Advertisement

विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग प्रेमानंद महाराज से मिले

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने मंगलवार को प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज ने कोहली और अनुष्का से करीब 15 मिनट तक बातचीत की. हालांकि, कोहली इस आश्रम में करीब 2 घंटे तक रहे.

Advertisement

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जाने के करीब आधे घंटे बाद विराट-अनुष्का लौटे। इस दौरान विराट-अनुष्का ने आश्रम के कामों को देखा-समझा।

यह पहली बार नहीं है जब कोहली और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे हों. इससे पहले साल 2023 और इसी साल जनवरी में भी उन्होंने वृंदावन का दौरा किया था. विराट कोहली का वृंदावन का यह तीसरा दौरा था।

Advertisement

विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया, वो पाठ सिखाए जो जिंदगीभर मुझे याद रहेंगे।

विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाए। विराट ने 7 दोहरे शतक लगाए। 2017 और 2018 में वे टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें