पंचम सवारी में भगवान महाकाल के पांच दिव्य स्वरूपों के दर्शन

श्रावण माह की समाप्ति के बाद, भादौ माह की पंचम सवारी सोमवार को महाकाल मंदिर से निकाली गई। भगवान चंद्रमौलेश्वर के पूजन के बाद शुरू हुई इस भव्य सवारी में महाकाल भक्तों को पांच दिव्य स्वरूपों में दर्शन दे रहे हैं।

Advertisement
पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, गजराज पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश और डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद विराजमान हैं। सवारी में चार जनजातीय और लोक नृत्य कलाकारों के दल भी अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।
Advertisement









