Popup Image
Advertisement

वेयर हाउस संचालक ने पांच साल में 52 लाख के चने की हेराफेरी कर दी

शाखा प्रबंधक की मिलीभगत उजागर, केस दर्ज

Advertisement

उज्जैन। मालीखेड़ी स्थित वेयर हाऊस में रखे शासन के चने की संचालक और प्रबंधक ने मिलीभगत कर हेराफेरी कर दी। उन्होंने 7 सालों में शासन को 52 लाख से अधिक का चूना लगाया। शिकायत मिलने पर वेयर हाऊसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अफसर ने घट्टिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम मालीखेड़ी में गजेन्द्र सिंह उमठ का उमठ वेयर हाऊस गोदाम है। शासन द्वारा उक्त वेयर हाऊस में वर्ष 2018 से जनवरी 2025 के बीच 2050 बोरे 1090 क्विंटल चने रखे थे। उक्त चने की कीमत 4840 रुपए प्रति क्विंटल थी। इस प्रकार कुल चने की कीमत 52 लाख 76 हजार रुपए से अधिक है।

Advertisement

वेयर हाऊस संचालक गजेन्द्र सिंह उमट द्वारा शासन के चने की हेराफेरी करते हुए अमानत में खयानत की। खास बात यह कि वेयर हाऊसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन की खिलचीपुर शाखा प्रबंधक भगवान पटेल ने कार्य में लापरवाही करते हुए वेयर हाऊस में भंडारित चने का पर्यवेक्षण निरीक्षण नहीं किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा भगवान पटेल को पूर्व में गौतम वेयर हाऊस में धांधली के चलते निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ यह दूसरा मामला सामने आया है। घट्टिया थाना पुलिस ने वेयर हाऊस संचालक, प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें