बारिश न होने से गंभीर डेम में पानी की आवक रुकी

शहर में जारी है पेयजल संकट अभी निजात की संभावना नहीं

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन जुलाई माह में भी तेज बारिश के आसार नहीं बनने के कारण शहरवासियों को बारिश के मौसम में भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शहर में आज भी एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जा रहा है वहीं गंभीर डेम में प्री मानसून के दौरान पानी का लेवल बढऩा भी बंद हो चुका है।
मानसून सीजन की तेज बारिश का शहरवासियों को अब भी इंतजार है। वहीं शहर में पेयजल संकट की स्थिति भी बरकरार है। नये और पुराने शहर में एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जा रहा है। इधर गंभीर डेम में भी पानी की आवक थम चुकी है। हालांकि शहर में जुलाई माह तक जलप्रदाय के लिये गंभीर डेम में पानी का स्टोरेज है लेकिन तेज बारिश के बाद ही गंभीर डेम में पानी की आवक पुन: शुरू हो पायेगी।
हालांकि डेम के आसपास कैचमेंट एरिये में बारिश होने के बाद भी डेम अपनी पूरी क्षमता 2250 एमसीएफटी तक नहीं भर पाता। पीएचई उपयंत्री राजीव शुक्ला ने बताया कि इंदौर के यशवंत सागर के फुल होने पर यशवंत सागर के गेट खोले जाते हैं और वही पानी गंभीर डेम तक पहुंचता है और वर्तमान में उज्जैन और इंदौर संभाग में तेज बारिश
दर्ज नहीं हुई है।









