Popup Image
Advertisement

घर के सामने पटाखे चलाने से रोकने पर बारातियों ने महिलाओं सहित 4 को पीटा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन कुत्ता बावड़ी अंबोदिया क्षेत्र में बारातियों द्वारा एक महिला के घर के सामने पटाखे चलाने से रोकने पर बारातियों ने महिलाओं सहित 4 लोगों को पीटकर घायल कर दिया जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शांतिबाई पति रामसिंह बंजारा 45 वर्ष निवासी कुत्ता बावड़ी अंबोदिया के घर के सामने से बीती रात बारात निकल रही थी। बाराती उसके घर के सामने पटाखे चला रहे थे। शांतिबाई ने उन्हें पटाखे चलाने से रोका तो अर्जुन, सरदार, शिव, भीमसिंह, मुकेश, कल्लू ने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई बेटी काजल, कविता और पति रामसिंह के साथ बारातियों ने मारपीट शुरू कर दी। यह देख पड़ोसी पप्पू उन्हें बचाने आया तो उक्त लोगों ने मिलकर उसे भी पीटा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें