Advertisement

बड़ा सराफा में दुकान संचालक से हफ्ता वसूली

उज्जैन। बड़ा सराफा स्थित दुकान संचालक से इंदौर के बदमाश ने शराब पीने के रुपए मांगे। खाराकुआं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक गुप्ता पिता रणछोड़ गुप्ता 35 वर्ष निवासी नाइंटिन ड्रीम्स कॉलोनी की बड़ा सराफा में कॉस्मेटिक की दुकान है।

Advertisement

उसकी दुकान पर दिनेश पिता मुन्नालाल निवासी बिजासन माता मंदिर के पास इंदौर पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। अभिषेक ने रुपए देने से इंकार किया तो दिनेश सामान उठाकर जाने लगा। उसे पकड़ा तो जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने उसे पकड़कर खाराकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें