Advertisement

शराब नहीं पिलाई तो बाटल से सिर फोड़ा

उज्जैन। खिलचीपुर नाका स्थित शराब दुकान के बाहर एक युवक ने शराब नहीं पिलाने की बात पर दूसरे का बाटल से सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

राजेश पिता कैलाश बाथम 35 वर्ष निवासी आगरनाका ने बताया कि सुबह शराब पीने खिलचीपुर स्थित शराब दुकान पर गया था। यहां सुभाष सोनी ने शराब पीने के रुपए मांगे। रुपये नहीं दिये तो आधा क्वाटर शराब पिलाने की जिद की। उससे भी मना किया तो सुभाष सोनी ने शराब की बाटल से सिर फोड़ दिया। चिमनगंज थाना पुलिस ने घायल राजेश को अस्पताल पहुंचाया।

युवक को पीटा
उज्जैन। पुराने केस की बात को लेकर भरत उर्फ भर्रा पिता राजू गेहलोत निवासी किशनपुरा के साथ बदमाशों ने मारपीट कर दी। जिसकी रिपोर्ट माधवनगर थाने में दर्ज करवाई गई।इसी प्रकार गोलू उर्फ ओमप्रकाश ललावत निवासी ढांचा भवन के साथ बदमाशों ने मारपीट की। देवासगेट पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें