पिता ने डांटा तो नाराज स्टूडेंट ने जहर खाकर जान दे दी

उज्जैन। 10वीं की छात्रा को पिता ने पढ़ाई करने के लिए डांट दिया। इससे नाराज होकर छात्रा ने जहर खा लिया। परिजन उसे प्रायवेट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement
कनासिया शाजापुर निवासी 18 वर्षीय विद्या पटेल पिता पवन पटेल 10 वीं की छात्रा थी। उसके टेस्ट चल रहे हैं और कुछ दिनों बाद परीक्षा होने वाली थी।
विद्या के पिता ने पढ़ाई करने के लिए उसे डांट दिया। उसके भाई आदित्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह विद्या ने घर में जहर खा लिया था। हालत बिगडऩे पर उसे उपचार के लिए उज्जैन के प्रायवेट अस्पताल लाए जहां उसकी मौत हो गई।
Advertisement








