Advertisement

गड़बड़ी मिली तो दर्ज हो गया होटल संचालकों पर केस

उज्जैन। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उज्जैन आगमन होना है सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा शहरभर में तैयारियां की जा रही हैं। महाकाल थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र की होटलों में चैकिंग की और गड़बड़ी मिलने पर दो होटल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को होटलों में जांच के लिए अलग-अलग टीमें गई थीं। बेगमबाग क्षेत्र में जांच कर रही टीम ने होटल गोल्डन पैलेस के संचालक साजिद पिता रशीद खां निवासी कोट मोहल्ला से कर्मचारियों के संबंध में जानकारी मांगी। डिस्प्ले बोर्ड पर इमरजेंसी नंबर, पुलिस थाना, कंट्रोल रूम के नंबर भी नहीं लिखे थे।

साजिद पुलिस को जवाब नहीं दे पाया जिस पर उसके खिलाफ धारा 323 बीएनएस व 14 सराय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसी प्रकार पुलिस ने होटल श्री महाकाल कृपा के संचालक विकास पिता कमल किशोर गुर्जर निवासी सुमराखेड़ा के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। विकास द्वारा भी कर्मचारी की जानकारी थाने पर नहीं दी गई थी। सभी थानों ने अपने-अपने क्षेत्र में संचालित होटल, लॉज, धर्मशाला, होम स्टे संचालकों को चेतावनी जारी की थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें