Advertisement

कांस्टेबल के बेटे को सिगरेट पीते देखा तो नाबालिग ने डरा-धमकाकर वसूले डेढ़ लाख

घर में चोरी करते पकड़ाया तो खुला राज, नीलगंगा पुलिस में दर्ज किया केस

Advertisement

उज्जैन। पुलिस कांस्टेबल के नाबालिग बेटे को सिगरेट के कश लगाते हुए उसी के क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग ने देख लिया। जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। पौने दो साल मेें उसने कांस्टेबल के बेटे से डेढ़ लाख रुपए वसूल लिए। जब वह घर में ही चोरी करते पकड़ा गया तो पूरे मामले से पर्दा उठा। मामले में नीलगंगा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में लिया है।

दरअसल, नीलगंगा थाना क्षेत्र की कृष्णा पार्क कॉलोनी में भोपाल में पदस्थ आरक्षक रहते हैं। उनका १३ वर्षीय पुत्र कक्षा छठी का छात्र है। 1 नवंबर 2023 को उसे क्षेत्र में ही रहने वाले १६ वर्षीय नाबालिग ने सिगरेट पीते हुए देख लिया था। इसके बाद नाबालिग ने कांस्टेबल के बेटे को परिवार को इसकी जानकारी देने का कहकर डरा-धमकाना शुरू कर दिया। इससे वह डर गया जिसका फायदा उठाकर नाबालिग ने कांस्टेबल के बेटे से रुपए वसूलना शुरू कर दिए। वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

Advertisement

2 दिन पहले फिर से उसने बालक को धमकाया और रुपए मांगे। रुपए नहीं होने से परेशान बालक ने अपने ही घर से सोने की कान की झुमकी चुरा ली जिसका पता परिजनों को चल गया। इसके बाद बालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग ने उसे सिगरेट पीते देख लिया था और वह डरा-धमकाकर वसूली कर रहा है। पिछले 22 महीने में वह डेढ़ लाख रुपए दे चुका है। इसके बाद परिजन बालक को नीलगंगा थाने लेकर पहुंचे और शिकायत की।

इनका कहना
मामले में रुपए लेने और अपने ही घर में चोरी करने के लिए विवश करने का केस दर्ज किया है। रुपए वसूलने वाले नाबालिग से पूछताछ की जाएगी।
तरुण कुरील, टीआई, थाना नीलगंगा

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें