Advertisement

पत्नी मायके गई तो पति ने ब्लैड से किया हमला

उज्जैन। एक महिला को उसके पति ने इस कारण ब्लैड मारकर घायल कर दिया क्योंकि वह अपने पति को बगैर बताए मायके चली गई थी। माधव नगर पुलिस ने महिला को चरक अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। फ्रीगंज क्षेत्र में फुटपाथ पर रहने वाली 25 वर्षीय संध्या पति अंकित पन्नी बीनने का काम करती है।

Advertisement

वह रविवार को आगर रोड आकाश पेट्रोल पंप के पास रहने वाली अपनी मां के घर गई थी। वहां उसने भतीजे से भी बातचीत की। जब वह फ्रीगंज लौटी तो पति अंकित ने विवाद शुरू कर दिया और ग्रांड होटल गार्डन के बाहर संध्या पर ऑपरेशन की ब्लैड से हमला कर उसे घायल कर दिया। डायल 100 पर सूचना मिलने पर माधव नगर पुलिस ने संध्या को उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें